उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार अपने विफल कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे करके आपदा से प्रभावित मंडी में जश्न मनाएगी, वहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर कार्यकर्ताओं में जोश भरकर आगामी चुनाव के लिए नींव रहेंगे। कांग्रेस सरकार की ओर से एचआरटीसी के 2,200 करोड़ घाटा एवं 9,000 पेंशनरों का 500 करोड़ लंबित है। कांग्रेस सरकार ने फिजूलखर्ची को बढ़ाकर एचआरटीसी की बसों को मंडी के लिए रवाना होने के आदेश जारी किए है। इससे 11 दिसंबर को छात्र, कर्मचारी, मरीज, मजदूर भटकते नजर आएंगे। इससे कांग्रेस पार्टी जश्न की जगह वित्तीय संकट और असंवेदनशीलता की मिसाल कायम करेगी।