फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सब्जी मंडी में एमसी कर्मचारी आवास खाली कराने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी में बनेगा नगर निगम का नया परिसर
विज्ञापन

मेयर ने आयुक्त को दिए कर्मचारियों से बात करने के निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के सब्जी मंडी क्षेत्र में बने नगर निगम कर्मचारियों के आवास जल्द खाली करवाए जा सकते हैं। नगर निगम का नया परिसर बनाने के लिए यहां बने कर्मचारी आवासों को खाली करवाया जा रहा है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने इस बारे में आयुक्त भूपेंद्र अत्री को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


सब्जी मंडी में नगर निगम के 40 से ज्यादा कर्मचारी आवास हैं। ज्यादातर पुराने हैं। निगम ने यहां नए परिसर के भीतर इन आवासों को बनाने का दावा किया है। हालांकि निगम की इस योजना के लिए कर्मचारी आवास खाली करने को तैयार होते हैं या नहीं, इस पर आने वाले दिनों में स्थिति स्पष्ट होगी। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने सोमवार को टाउनहॉल में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें शहर में चल रहे निर्माण कार्याें पर रिपोर्ट ली गई। साथ ही सब्जी मंडी में प्रस्तावित नगर निगम के नए परिसर का नक्शा तैयार करने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि पहले चरण का काम 200 करोड़ रुपये से शुरू होना है। इसलिए विभाग जल्द इसका नक्शा तैयार करें ताकि नगर निगम इसे मंजूरी दे सकें। महापौर ने कहा कि नगर निगम अगले माह से इस परिसर का निर्माण कार्य शुरू करना चाहता है। कर्मचारियों को आवास खाली करने के लिए तैयार किया जाएगा। साथ ही दुकानदारों से भी बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें