फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: व्यावसायिक वाहनों पर टैक्स कम करने की तैयारी, उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को करेंगे बैठक

Wed, 25 Oct 2023 09:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री इसको लेकर शुक्रवार को बैठक करने जा रहे हैं। इसे फैसले को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से पंजाब के ऑपरेटर मिले थे। 
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश सरकार ने बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले व्यावसायिक वाहनों पर लगाए टैक्स को कम करने की तैयारी शुरू हो गई है। परिवहन विभाग ने इसका खाका तैयार कर लिया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री इसको लेकर शुक्रवार को बैठक करने जा रहे हैं। इसे फैसले को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से पंजाब के ऑपरेटर मिले थे। इसके अलावा हिमाचल के होटल इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारियों ने भी सीएम से मुलाकात की थी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार की ओर से बाहर से आने वाले व्यवसायिक वाहनों पर टैक्स लगाया गया था। उन्होंने कहा कि इसको लेकर अब सरकार को फैसला लेना है। उल्लेखनीय है कि गुजरात, पंजाब, हरियाणा से लेकर कोलकाता तक के टैक्सी, बस ऑपरेटर ने पर्यटकों को हिमाचल नहीं ला रहे हैं। इसके बाद प्रदेश के अंदर भी सरकार के फैसले को लेकर विरोध के सुर उठने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें