फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 26 May 2019 11:11 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में चारों सीटें हारने के बाद हिमाचल कांग्रेस ने बड़े फेरबदल की तैयारी कर ली गई है। पुरानी प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर अब नई का गठन किया जाएगा। यह कार्यकारिणी छोटी होगी और काम करने वालों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बताया कि वह शीघ्र ही इस मामले को लेकर हाईकमान से मिलेंगे। राठौर ने अध्यक्ष पद संभालने के बाद लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुरानी कार्यकारिणी को भंग नहीं किया था।

हालांकि, राठौर ने कुछ नए पदाधिकारियों को शामिल किया था। प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों में कमजोर प्रदर्शन से चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा है। राठौर चाहते हुए भी पुरानी कार्यकारिणी को भंग नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन


इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यही था कि राठौर लोकसभा चुनाव के दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके किसी भी प्रकार की नाराजगी का सामना नहीं करना चाहते थे। अब जिस तरीके से पार्टी को चुनाव में करारी हार देखनी पड़ी है, उसे देखते हुए पार्टी नीचे से ऊपर तक मजबूत होने की जरूरत महसूस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें