फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हिमाचल में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, कई आईएएस, एचएएस अफसर होंगे ट्रांसफर

Fri, 12 May 2023 10:39 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के शिमला पहुंचते ही इस बाबत सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कुछ जिला उपायुक्तों सहित कई विभागाध्यक्षों को बदले जाने की अटकलें हैं। विधानसभा के बजट सत्र और नगर निगम शिमला चुनाव के चलते बीते दो माह से यह कवायद लंबित है।
विज्ञापन
प्रशासनिक फेरबदल(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही कई आईएएस और एचएएस अफसर स्थानांतरित होने वाले हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के शिमला पहुंचते ही इस बाबत सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कुछ जिला उपायुक्तों सहित कई विभागाध्यक्षों को बदले जाने की अटकलें हैं। विधानसभा के बजट सत्र और नगर निगम शिमला चुनाव के चलते बीते दो माह से यह कवायद लंबित है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से अभी तक उच्च अधिकारियों के महकमों में हल्के फेरबदल हुए हैं। सिरमौर, बिलासपुर, चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, हमीरपुर और सोलन जिला उपायुक्तों को कांग्रेस सरकार बदल चुकी है।

विज्ञापन


मंडी, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू और ऊना जिला में अभी पूर्व सरकार के समय नियुक्त किए गए उपायुक्त ही सेवाएं दे रहे हैं। आगामी तबादला सूची में इन पांच जिला के उपायुक्तों को बदलने जाने की संभावना है। इसके अलावा कई विभागाध्यक्षों को भी बदलने की चर्चा है। सरकार ने अभी तक बड़े स्तर पर उपमंडल अधिकारियों के तबादले किए हैं। राज्य सचिवालय में सेवाएं देने वाले आईएएस और एचएएस अफसरों के महकमों में भी फेरबदल होने के आसार हैं। संभावित है कि एक सप्ताह के भीतर कार्मिक विभाग की ओर से इस बाबत फैसला लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें