फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया से सांठगांठ करने वाले कांग्रेस नेताओं के नहीं आएंगे अच्छे दिन : धूमल

Mon, 27 Feb 2017 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश ड्रग माफिया के शिकंजे में जकड़ा जा रहा है। पंजाब पुलिस ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में दाखिल शपथपत्र में कहा है कि पंजाब में सिंथेटिक ड्रग की खेप हिमाचल से आ रही है।
विज्ञापन


कहा कि भाजपा का माफियाराज हटाओ, प्रदेश बचाओ अभियान विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल गगरेट के मवा कहोलां में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि प्रदेश को बचाना है तो कांग्रेस रूपी माफियाराज को हटाना होगा।

माफिया से सांठगांठ रखने वाले कांग्रेस नेताओं के अच्छे दिन कभी नहीं आने वाले। मिट्टी के तेल की कालाबाजारी करने वालों के बुरे दिन जल्द आने वाले हैं। कहा कि गगरेट के विधायक हक के लिए नहीं लड़ते। गगरेट में बिना बजट के एक घर में तहसील खोल दी, बिजली बिल देने के पैसे नहीं, एक वर्ष बीतने पर भी भवन नहीं मिल पाया। वीरभद्र सिर्फ घोषणाओं वाले मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाएंगे।
विज्ञापन


धूमल बोले - वन रैंक, वन पेंशन और ऊना की स्वां नदी चैनलाइजेशन उनका राजनीतिक सपना रहा है। वन रैंक, वन पेंशन लागू होने से लाखों सैनिकों को फायदा मिला। स्वां चैनलाइजेशन सही दिशा में बढ़ रहा है। सड़कों की डीपीआर को केंद्र ने 261 करोड़ दिए, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर पाई। केंद्र से प्रदेश को 75000 करोड़ मिल रहे हैं, लेकिन सरकार सही ढंग से खर्च नहीं कर पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें