फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नाकामियां छुपाने के लिए केंद्र पर झूठे आरोप लगा रही है प्रदेश सरकार'

Thu, 01 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र की विकास की गति के सामने टिक नहीं पा रही है। अक्षम नेतृत्व के भ्रष्ट संस्कृति को प्रोत्साहन देने से प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी को लकवा मार गया है।
विज्ञापन


अन्य राज्यों के मुकाबले हिमाचल विकास के हर पैमाने पर पिछड़ रहा है। इसके लिए जिम्मेदार कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से लेकर छुटभैये नेता अब अपनी नाकामियां छुपाने को केंद्र पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।

धूमल ने भानुपल्ली-मंडी-लेह रेललाइन का सर्वे शुरू होने पर खुशी जताई। कहा कि सामरिक महत्व की इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए पूर्व भाजपा सरकार के प्रयासों को धरातल पर उतरते देख हर हिमाचली मोदी सरकार का शुक्रगुजार है।
विज्ञापन


लगभग 50,000 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाली रेललाइन से देश की सीमाएं सुरक्षित होंगी। प्रदेश के लिए भी परियोजना वरदान से कम नहीं होगी। इसके बनने से पर्यटन को विस्तार मिलेगा।
विज्ञापन

बयानबाजी छोड़ केंद्र के साथ मिलकर काम करे सरकार

भाजपा नेता व पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल
माल ढुलाई शीघ्र और सस्ती होने तथा बड़े बाजार की उपलब्धता से फलों एवं बेमौसमी सब्जियों के व्यवसाय में अत्यधिक लाभ से किसानों में समृद्धता आएगी। बढ़ते ट्रैफिक से सिकुड़ रहे सड़क मार्गों को भी परियोजना से राहत मिलेगी।

पर्यावरण की भी रक्षा होगी। रेललाइन के निर्माण में भारी निवेश से रोजगार के हजारों अवसर पैदा होंगे। धूमल ने कहा कि प्रदेश में 56 नए राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में तेजी लाने को केंद्र ने प्रदेश सरकार को इनकी डीपीआर बनाने के लिए अधिकृत किया है।

अब सरकार को चाहिए कि वह इनकी डीपीआर और अन्य औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर केंद्र को भेजें। कहा कि कांग्रेस नेताओं को अनर्गल बयानबाजी करने की बजाय केंद्र सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें