फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा के दौरान गायब हुए युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Thu, 01 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मणिमहेश यात्रा के दौरान 19 अगस्त को लापता हो गए पटना के एक युवक का शव बरामद हो गया है। यह शव कुगति गांव के पास हनुमान शिला और धामघोड़ी के बीच मिला है। मृतक की पहचान राहुल सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी पटना (बिहार) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


राहुल अपने साथियों के साथ दिल्ली से मणिमहेश यात्रा पर रवाना हुआ था। भरमौर पहुंचने के बाद सबने मणिमहेश परिक्रमा का मन बनाया और वाया कुगति डल झील के लिए रवाना हुए। हनुमान शिला तक सभी साथ थे। राहुल सिंह को पीछे छोड़कर उसके साथी डल झील की तरफ बढ़ गए।

राहुल से संपर्क न होने के बाद उसके परिजन पिछले कुछ दिन से भरमौर में थे। पिता श्याम सिंह, भाई ऋषि और राकेश कुमार जगह-जगह खोज कर रहे थे। बुधवार को वाया कुगति मणिमहेश जा रहे कुछ श्रद्धालुओं ने युवक का शव देखा।
विज्ञापन


इसकी सूचना प्रशासन और पुलिस को दी। अतिरिक्त दंडाधिकारी भरमौर विनय धीमान ने बताया कि शव को नीचे लाने के प्रबंध किए जा रहे हैं। जरूरत हुई तो हैलीकॉप्टर की मदद से शव को भरमौर लाया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारणों और समय का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन

मेरे बेटे की हत्या हुई : श्याम सिंह

राहुल के पिता श्याम सिंह ने बेटे की मौत पर हत्या का शक जताया है। बताया कि उनका बेटा जिस ग्रुप के साथ मणिमहेश आया था, उस ग्रुप ने उसके पीछे छूटने की कोई जानकारी किसी को नहीं दी। ग्रुप ने भरमौर में प्रशासन और पुलिस को भी राहुल के बारे में नहीं बताया। ग्रुप के सदस्य चुपचाप दिल्ली लौट गए।  

पोस्टमार्टम के बाद होगी कार्रवाई : एसएचओ
थाना प्रभारी भरमौर अजय कुमार ने कहा कि शव मिलने की सूचना मिली है। शव को भरमौर लाया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद मौत का राज खुलेगा। इसके बाद कार्रवाई पुलिस करेगी। परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें