फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांग्रेस राज में हिमाचल में फैला खनन और ट्रांसफर माफिया'

Mon, 11 Jul 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
चंबा में जनसभा को संबोधित करते पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कांग्रेस राज में प्रदेश में खनन, वन और ट्रांसफर माफिया फैल चुका है। प्रदेश में देवदार के अंधाधुंध पेड़ काटे जा रहे हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी के विस क्षेत्रों में अवैध रूप से सैकड़ों देवदार के पेड़ों के कटने का मामला सामने आ चुका है।
विज्ञापन


इसके ऊपर सरकार की कोई भी ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली। इसके अलावा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह चरमरा चुकी हैं। पत्रकारों से बातचीत में धूमल ने कहा कि चंबा के क्षेत्रीय अस्पताल में 22 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं, मौजूदा समय में केवल 13 चिकित्सक ही क्षेत्रीय अस्पताल में तैनात हैं।

इसमें से तीन चिकित्सक प्रोग्राम अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं जबकि 9 पद खाली पड़े हैं। चंबा अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ भी नहीं है, जिससे दुर्घटना के समय घायलों को अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार जगह-जगह स्वास्थ्य केंद्र व सिविल अस्पताल खोल रही है लेकिन वहां पर डॉक्टरों की व्यवस्था करवाने में असफल हो रही है। कई स्वास्थ्य केंद्रों में उद्घाटन के बाद ताला लग चुका है।

प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बयान दे रहे हैं कि प्रदेश में डॉक्टरों की 2500 पोस्टें भरी गई हैं। लेकिन कहां-कहां भरी गई हैं, उसकी कोई जानकारी नहीं है। कुल मिलाकर प्रदेश सरकार सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य में पूरी तरह से फेल हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें