फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमल ने राहुल गांधी को भेजा मानहानि का नोटिस, लगाए थे ये आरोप

Wed, 08 Nov 2017 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल ने कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि का कानूनी नोटिस दिया है। धूमल ने सोमवार को राहुल की प्रदेश में हुई तीन जनसभाओं में उन पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया था, जिसके खिलाफ हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सुधीर ठाकुर ने धूमल की ओर से राहुल को नोटिस भेजा।
विज्ञापन


अधिवक्ता सुधीर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि राहुल गांन्धी ने 6 नवंबर पांवटा साहिब, चंबा व नगरोटा बगवां में आयोजित जनसभा में धूमल के ऊपर झूठे व मनगढंत आरोप लगाकर उनकी स्वच्छ छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है।

विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी 6 नवंबर को हिमाचल में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचे थे। 
Trending Videos
विज्ञापन

इस दौरान राहुल ने कहा कि धूमल पर क्रिकेट के नाम पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया था। इसका खामियाजा उनके पुत्र को उठाना पड़ा जिसके कारण उनकी बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से छुट्टी हुई है। ठाकुर ने कहा कि यह आरोप झूठे व मनगढंत है।

नोटिस में राहुल के आरोपों से धूमिल की निजी, नैतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और बुद्धिजीवी छवि को नुकसान पहुंचा है।  इस मानहानि के राहुल को मतदान तिथि से पहले माफी मांगने होगी।

ठाकुर ने कहा प्रदेश में 9 नवंबर को चुनाव होने है। राहुल गांधी इससे पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे नहीं तो उनके खिलाफ  आपराधिक मानहानि का मुकदमा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें