फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने देश में गंदगी ही डाली: प्रेम कुमार धूमल

Sun, 08 May 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
स्वच्छ हिमाचल अभियान का शुभारंभ करते पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि केंद्र में साठ वर्ष तक राज करने वाली कांग्रेस सरकार ने देश में गंदगी ही डाली है। इसे खत्म करने का जिम्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उठाया है। आने वाले समय में कांग्रेस की इस गंदगी को देश से मिटाया जाएगा। इसके लिए देश के हर नागरिक को सहयोग करने के लिए आगे आना होगा।
विज्ञापन


रविवार को धूमल ने सुंदरनगर की बायला पंचायत में एचपीसीए के स्वच्छ हिमाचल अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने बाबड़ी से पानी निकालकर अभियान की शुरुआत की। कहा कि देश में कांग्रेस ने 60 वर्ष तक राज किया। उसके कार्यकाल में हर माह नया घोटाला सामने आता ंथा। जब से केंद्र में मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है एक भी घोटाला सामने नहीं आया है।

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश को 17 नए एनएच का तोहफा दिया है।  केंद्र ने अपने छोटे से कार्यकाल में हिमाचल को 25 नए एचएच दिए हैं। आने वाले समय में कलखर से नेरचौक तक एनएच का निर्माण होगा। कहा कि केंद्र सरकार ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि 2019 में जब महात्मा गांधी की 159वीं जयंती मनाई जाएगी, तब तक राष्ट्र को पूरी तरह से स्वच्छ किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा ने कहा कि स्वच्छ अभियान के अंतर्गत प्रदेश के युवाओं में स्वच्छता के प्रति नई जागरूकता और समझ पैदा हो रही है। कार्यक्रम में विधायक कर्नल इंद्र सिंह, विधायक विनोद कुमार और पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें