नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सुधीर शर्मा हमारे वरिष्ठ और सम्मानीय नेता हैं। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इसलिए वह नामांकन में नहीं आ पाए। कुछ दिन बाद प्रचार में वह आएंगे।
धूमल को नामांकन में बुलाया था : सत्ती
प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल हमारे सम्मानीय नेता हैं। विशाल नैहरिया के नामांकन के लिए उन्हें न्योता दिया गया था। हमीरपुर में पहले से प्रायोजित एक कार्यक्रम के चलते वह धर्मशाला नहीं आ पाए।
सीएम और सत्ती ने बुलाया था : धूमल
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुुमार धूमल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने उन्हें नामांकन कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन हमीरपुर में स्वच्छता अभियान के तहत पूर्व निर्धारित एक कार्यक्रम के चलते वह धर्मशाला नहीं आ पाए।
नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस ने सामुदायिक भवन कोतवाली बाजार में जनसभा का आयोजन किया। इसमें सुधीर शर्मा, जीएस बाली, सुजान सिंह के अलावा अमूमन सभी नेताओं ने आकर एकजुटता दिखाने की कोशिश की। जनसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर कौल सिंह, विप्लव ठाकुर, संजय रत्न, अजय महाजन, नीरज भारती, चंद्रेश कुमारी, ठाकुर सिंह भरमौरी, किशोरी लाल, जगदीश सिपहिया, चंद्र कुमार, केवल सिंह पठानिया, यादवेंद्र गोमा, जगजीवन पाल, मेयर देवेंद्र जग्गी आदि मौजूद रहे। हालांकि, चंद्रेश कुमारी के आते ही देवेंद्र जग्गी उठकर बाहर चले गए। बाली लंदन में इलाज करवा रहे हैं, जबकि सुजान सिंह पठानिया बीमार हैं।
टिकट न मिलने ने से नाराज तीन नेता नहीं आए नैहरिया के नामांकन में
कचहरी अड्डा स्थित भाजपा की जनसभा में प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, सांसद किशन कपूर, कांगड़ा के तीनों मंत्री बिक्रम ठाकुर, विपिन परमार, सरवीण चौधरी, इंदु गोस्वामी, राकेश पठानिया, अर्जुन ठाकुर, रीता धीमान, राजेश, विक्रम जरयाल, हंसराज सहित कई नेता मौजूद रहे। टिकट न मिलने से नाराज उमेश दत्त, राकेश शर्मा, संजय शर्मा ने जनसभा से किनारा कर लिया।