फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयरन गोलियों की ओवरडोज से गर्भवती महिला की मौत

Sat, 12 Sep 2020 07:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
विज्ञापन
महिला की मौत-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत कटोई गांव में गलती से आयरन गोलियों की ओवरडोज खाने से गंभीर हालत में पीजीआई ले जाते समय एक गर्भवती महिला की रास्ते में मौत हो गई। डीएसपी तिलकराज ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव टांडा अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार ज्वालामुखी उपमंडल के कटोई चौगाठ गांव की नौ माह की गर्भवती ने घर में ही गलती से आयरन की गोलियों की ओवरडोज खा ली।

विज्ञापन


महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे इलाज के लिए नादौन अस्पताल ले गए। वहां से उसे सिविल अस्पताल हमीरपुर और फिर टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल कांगड़ा रेफर कर दिया। टांडा से भी महिला की गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन महिला ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। इसके बाद शव वापस टांडा लाया गया। महिला की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। ज्वालामुखी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें