फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक सुंदर सिंह

Sat, 12 Sep 2020 06:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के होटल के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए हंगामे के बाद मामले में दोषियों पर कार्रवाई न किए जाने से नाराज विधायक शनिवार को एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। सुबह 11 बजे से सुंदर सिंह ठाकुर एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे रहे। उन्होंने कहा है कि जब तक पुलिस कार्रवाई नहीं करती, धरना जारी रहेगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 48 घंटे बाद भी पुलिस हुड़दंग मचाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजिमी है। भाजपा के कुछ लोगों के राजनीतिक दबाव के चलते उल्टा उनके बेटे और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई जबकि भाजपा के लोगों ने उनके होटल के बाहर हुड़दंग मचाया है। उनके बेटे को धमकाया भी गया है। उन्होंने शिमला से एसपी कुल्लू को फोन कर यह अंदेशा जताया था, बावजूद इसके पुलिस ने उन्हें रोका नहीं बल्कि एस्कार्ट किया। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार के दो-तीन प्रकरण इससे पहले भी हो चुके हैं।

इस बार भी ऐसा ही हुआ है। वह विधानसभा सत्र में थे और हुड़दंगियों ने होटल में आकर उनके बेटे को धमकाया। एसपी ऑफिस से महज 100 मीटर की दूरी पर इस प्रकार की गुंडागर्दी चल रही है। कुल्लू में अगर विधायक का परिवार ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की सुरक्षा की कल्पना कैसे की जा सकती है। पुलिस इस मामले में तत्परता दिखाए। इस दौरान कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस मनाली के अध्यक्ष हरी चंद शर्मा, प्रदेश के सचिव भुवनेश्वर गौड़, चुनेश्वर ठाकुर, मीडिया प्रभारी राजेश शानू, मनु शर्मा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें