29 से 31 जनवरी तक किन्नौर, लाहौल स्पीति सहित मंडी, कुल्लू और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं। मैदानी जिलों कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना में दो फरवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शिमला का अधिकतम तापमान 12.4, सुंदरनगर का 20.7, भुंतर का 20.4, धर्मशाला का 14.8, ऊना का 19.7, नाहन का 14.5, सोलन का 18.0, कांगड़ा का 19.5, बिलासपुर का 19.3, चंबा का 19.1, डलहौजी का 6.9 और कल्पा का 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
केलांग का न्यूनतम पारा -8 डिग्री
शिमला। शुक्रवार रात को केलांग का न्यूनतम तापमान -8.0, कल्पा का -4.6, मनाली का -2.4, सुंदरनगर का -0.7, शिमला का 2.5, धर्मशाला-ऊना का 4.0, नाहन का 3.5, सोलन का 1.7, मंडी का 2.4, कांगड़ा का 3.1 और चंबा का 1.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।