फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ खाई में गिरी दो गाड़िया, हादसे में आठ लोग घायल

Sun, 28 Jan 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

ढली मशोबरा बाइफिरकेशन के पास दो गाड़ियां सड़क से बाहर हो गई। हादसे में आठ लोगों के घायल होने की सूचना है। इसमें से एक गाड़ी दिल्ली के पर्यटकों की थी। जबकि दूसरी गाड़ी स्‍थानीय थी। दोनों गाड़ियों में कुल आठ लोग सवार थे। घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया।

विज्ञापन



जहां पर चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। सूचना के अनुसार कारों में सवार लोग बर्फ में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बर्फ में दबे लोगों को बाहर निकाला।  ‌‌शिमला के एसपी ओमापति ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने ने कहा हादसे के कारणों की जांच चल रही है। 

विज्ञापन

हादसे में ये लोग हुए घायल

दिल्ली नंबर की गाड़ी में सवार आकाश शर्मा (35) अशोक नगर दिल्ली और मनोज कुमार (34) ज्योतिनगर दिल्ली और कपिल (24) भी दिल्ली निवासी को हल्की चोटें आई है।
 
वहीं दूसरी गाड़ी में में उत्कर्ष (20) मैहली, ज्योतिराज दित्या (20) विकासनगर, साहित्य (20)कुमारसैन, उज्जवल (20) समिट्रि और विवेक (20) न्यू शिमला के रहने वाले बताए गए है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सड़क पर बर्फ जमने के कारण दो गाड़ियां सड़क से बाहर हो गई। पुलिस ने हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी पहुंचाया। चिकित्सकों द्वारा यहां उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें