फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इस दिन से बर्फबारी के आसार, विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

Mon, 22 Jan 2018 10:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में 23 जनवरी को बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 23 जनवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी होने की संभावना जताई है, जबकि 24 जनवरी से सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, रविवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा।

Trending Videos
विज्ञापन

इन शहरों में ये रहा तापमान

सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 17.6, सुंदरनगर 21.8, भुंतर 22.2, धर्मशाला 17.6, ऊना 24.2, नाहन 20.8, सोलन 19.0, कांगड़ा 21.5, बिलासपुर 20.5, हमीरपुर 22.4, चंबा 21.0 और डलहौजी 13.5 डिग्री रहा। 

उधर, केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 6.8, कल्पा में 3.0, मनाली में माइनस 0.6, भुंतर में 0.0, सुंदरनगर में 1.1, बिलासपुर में 3.1, चंबा में 1.6, शिमला में 7.6, धर्मशाला में 6.8 और ऊना में 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें