फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इस दिन से बारिश के आसार, ऊना में पारा 36 डिग्री

Fri, 11 Sep 2020 07:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
बारिश शिमला(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में शनिवार और रविवार को मौसम साफ रहेगा। 14 से 17 सितंबर तक छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बारिश के आसार हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 17 सितंबर तक मौसम साफ बना रहने की संभावना है। शुक्रवार को धर्मशाला में झमाझम बारिश हुई। यहां 24 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन


राजधानी शिमला में दोपहर बाद बादल छा गए। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा।  शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.3, बिलासपुर में 34.0, हमीरपुर में 33.8, कांगड़ा में 33.1, सुंदरनगर में 32.9, भुंतर में 32.8, नाहन-सोलन में 30.0, धर्मशाला में 27.2, कल्पा में 26.1 और शिमला में 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें