फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री मानसून सक्रिय, शिमला में झमाझम बरसे मेघ, भारी बारिश की चेतावनी

Wed, 27 Jun 2018 08:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में प्री मानसून सक्रिय हो गया है। राजधानी शिमला में मंगलवार दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। बुधवार को पूरे प्रदेश में बारिश होने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में 28 से 30 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने जुलाई के पहले सप्ताह में हिमाचल में मानसून पहुंचने के आसार जताए हैं।

विज्ञापन


उधर, अधिकतम तापमान में कोई कमी नहीं आने से प्रदेश भर में उमस बढ़ गई है। राजधानी शिमला में मंगलवार को दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर बाद करीब चार बजे शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। शाम को झमाझम बरसात हुई। मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में दिन भर मौसम साफ रहा। उमस भरी गर्मी ने लोगों को खूब बेहाल किया।

विज्ञापन

बुधवार से बारिश का दौर शुरू होने से गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। दो जुलाई तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 40.4, कांगड़ा में 36.2, हमीरपुर में 35.5, चंबा में 35.1, धर्मशाला में 33.2, सुंदरनगर में 32.8, बिलासपुर में 32.5, नाहन में 32.2, भुंतर में 31.2, सोलन में 30.0,

शिमला में 27.6, डलहौजी में 23.0, केलांग में 22.0 और कल्पा में 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सोमवार रात को ऊना में न्यूनतम तापमान 25.7, कांगड़ा-हमीरपुर में 24.7, बिलासपुर में 23.8, मंडी में 22.2, धर्मशाला में 21.8, सोलन में 21.6 और शिमला में 18.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें