फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

233 सरप्लस जेबीटी शिक्षकों के तबादले, इन जिलों में हुआ युक्तिकरण

Wed, 27 Jun 2018 08:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल हाईकोर्ट की सख्ती के बाद प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पद भरने में जुटे प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने पांच जिलों के शहरी स्कूलों में तैनात 233 सरप्लस जेबीटी शिक्षकों के तबादले कर दिए हैं। सिरमौर, चंबा, बिलासपुर, मंडी और हमीरपुर जिलों में जेबीटी का युक्तिकरण किया गया है।

विज्ञापन


इन सरप्लस शिक्षकों को ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा गया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मनमोहन शर्मा ने बताया है कि अन्य जिलों के शहरी क्षेत्रों में डटे शिक्षकों की सूचियां बनाने की प्रक्रिया जारी है। जल्द की शेष जिलों में भी युक्तिकरण पूरा कर लिया जाएगा। शहरी क्षेत्रों के आसपास स्थित स्कूलों में सरप्लस शिक्षक होने के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्कूल खाली हो गए हैं।

विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में जाने की जगह शिक्षक शहरों के आसपास ही अपनी ऐडजस्टमेंट करवा लेते हैं। बीते दिनों हिमाचल हाईकोर्ट ने स्कूलों में शिक्षकों के कई पद रिक्त होने पर शिक्षा विभाग को जमकर लताड़ लगाई थी। इसके बाद प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने युक्तिकरण की प्रक्रिया शुरू की है।

मनमोहन शर्मा ने बताया कि मंडी में 67, सिरमौर में 61, चंबा में 51, बिलासपुर में 28 और हमीरपुर में 9 शिक्षकों के तबादले दूसरे स्कूलों में किए गए हैं। ये शिक्षक सरप्लस थे। उन्होंने बताया कि अन्य जिलों के स्कूलों में तैनात सरप्लस शिक्षकों की सूचियां बन रही हैं। जल्द ही इनके तबादले भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें