फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले हफ्ते तक आ सकता है मानसून

Sun, 15 Jun 2014 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में इस बार मानसून समय पर दस्तक दे सकता है। यह अगले सप्ताह तक प्रदेश पहुंच सकता है। प्री मानसून के आने और लगातार पांच-छह दिन तक मौसम के खराब रहने के कारण हिमाचल में समय से मानसून आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


शनिवार रात को भी शिमला सहित कई शहरों में बारिश हुई। राजधानी में 16.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सुंदरनगर 8.1 मिमी, ऊना 9.0 मिमी, नाहन 6.2 मिमी, सोलन 11.6, बिलासपुर 11.0 और हमीरपुर में 3.0 मिमी बारिश हुई।

रविवार को शिमला में बादलों के बीच धूप खिली रही और हल्की उमस भी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज से 21 जून तक प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा और गरज के साथ बारिश ही पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
शिमला - 27.0, सुंदरनगर - 34.9, भुंतर - 35.8, कल्पा - 27.8, धर्मशाला - 32.4, ऊना - 40.2, नाहन - 32.6, सोलन - 31.5
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें