फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharamshala: तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा की लंबी आयु के लिए बौद्ध मंदिर में प्रार्थना का आयोजन

Wed, 25 Oct 2023 09:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

 बौद्ध डायलेक्टिक्स संस्थान के विद्यार्थियों, कर्मचारियों और पूर्व छात्रों के साथ सेरा जे हार्डोंग खंगत्सेन, तिब्बती चैंबर ऑफ कॉमर्स और ल्हा नगम फुन सुम के सदस्यों ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया।
विज्ञापन
तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा की लंबी आयु के लिए मैक्लोडंगज के मुख्य बौद्ध मंदिर में दीर्घायु प्रार्थना का आयोजन किया गया। बौद्ध डायलेक्टिक्स संस्थान के विद्यार्थियों, कर्मचारियों और पूर्व छात्रों के साथ सेरा जे हार्डोंग खंगत्सेन, तिब्बती चैंबर ऑफ कॉमर्स और ल्हा नगम फुन सुम के सदस्यों ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया।

विज्ञापन


जैसे ही दलाईलामा अपने निवास से होते हुए मंदिर प्रांगण में पहुंचे तो तिब्बती महिलाओं के समूह ने उनके स्वागत में गीत गाया। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में बौद्ध अनुयायियों ने दलाईलामा से आशीर्वाद लिया। इसके बाद ''अमृत आशीर्वाद के बादल'' का पाठ किया गया। इसमें त्रिलशिक रिनपोछे ने तिब्बत में अवलोकितेश्वर के अवतारों की शृंखला का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें