फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: कुलदेवी भीमाकाली के दर्शन कर लौटीं हिमाचल कांग्रेस की नई अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, अगले माह संभालेंगी पद

Wed, 27 Apr 2022 09:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिमला स्थित निजी आवास हॉली लॉज पहुंचते ही प्रतिभा का वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत किया गया। विधायक विक्रमादित्य सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन सहित कई अन्य नेताओं ने प्रतिभा सिंह का अभिनंदन किया। 
विज्ञापन
हॉली लाज में प्रतिभा सिंह का जोरदार स्वागत हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नई अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बुधवार सुबह सराहन में कुलदेवी भीमाकाली के दर्शन कर दोपहर बाद शिमला लौटीं। शिमला स्थित निजी आवास हॉली लॉज पहुंचते ही प्रतिभा का वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत किया गया। विधायक विक्रमादित्य सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन सहित कई अन्य नेताओं ने प्रतिभा सिंह का अभिनंदन किया। मई के पहले सप्ताह में प्रतिभा सिंह प्रदेश कांग्र्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगी। आगामी दिनों में उनका दिल्ली जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार जताने का कार्यक्रम भी है।

विज्ञापन


हिमाचल कांग्रेस की पांचवीं महिला अध्यक्ष बनीं प्रतिभा सिंह
बता दें प्रतिभा वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की पांचवीं महिला अध्यक्ष बनी हैं। इनसे पूर्व सत्यवती डांग, सरला शर्मा, विद्या स्टोक्स और विप्लव ठाकुर अध्यक्ष रह चुकी हैं। प्रतिभा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से प्रदेश की महिला कार्यकर्ताओं में नया जोश भर गया है। वर्ष 1964 से 1969 तक सत्यवती डांग, 1979 से 1983 तक सरला शर्मा, वर्ष 2000 से 2004 तक विद्या स्टोक्स और वर्ष 2005 से 2008 तक विप्लव ठाकुर प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी हैं। प्रतिभा सिंह प्रदेश कांग्रेस की 32वीं अध्यक्ष बनी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह चार बार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभाल चुके हैं। 

कांग्रेस नए उत्साह के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी: विक्रमादित्य
वहीं, प्रदेश कांग्रेस महासचिव और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सांसद प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस की बागडोर सौंपने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला सहित सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि निश्चित तौर पर कांग्रेस नए उत्साह के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रतिभा सिंह पार्टी के सभी नेताओं को एक साथ चलाने में पूरी तरह सक्षम है। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह का विकास का मॉडल ही प्रदेश में चलेगा। उन्होंने कहा कि जो नई जिम्मेदारी प्रतिभा सिंह को केंद्रीय आला कमान ने दी है उसके लिए वह प्रदेश वासियों की ओर से भी उनका आभार प्रकट करते हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि कांग्रेस एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और नगर निगम चुनावों के बाद प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी अपनी जीत का परचम लहराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें