फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: प्रतिभा सिंह बोलीं- दुर्गम क्षेत्रों में रिक्त पदों को जल्द भरे राज्य सरकार

Mon, 27 Nov 2023 06:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति के दुर्गम इलाकों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया है। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति के दुर्गम इलाकों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से इन क्षेत्रों में कर्मचारियों के रिक्त पदों को तुरंत भरने को कहा है। उन्होंने बर्फबारी से पहले इन क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने को कहा है। एक सप्ताह के किन्नौर व लाहौल-स्पीति के दौरे से लौटकर प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोगों ने उन्हें इन क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के बारे बताया है। स्कूलों में भी कई जगह अध्यापकों के पद खाली चल रहे हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों का विकास कांग्रेस सरकार का प्रमुख लक्ष्य रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह ने इन क्षेत्रों के विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं।

विज्ञापन


उन योजनाओं को सही तरीके से चलाने की जरूरत है। इन क्षेत्रों में लोगों का जीवन बहुत ही कठिन है। भारी बर्फबारी व ठंड के कारण इन क्षेत्रों के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। प्रतिभा सिंह ने सीमा सड़क संगठन के सड़क निर्माण में पिछले कई सालों से लगे स्थानीय मजदूरों को उनके कार्यों से हटाने के किसी भी प्रस्ताव को लेकर स्थानीय श्रमिकों को आश्वासन दिया कि वह इस बारे में सीमा सड़क संगठन के उच्च अधिकारियों से बातचीत करेंगी। उन्होंने कहा कि किन्नौर, पूह, काजा में सड़क निर्माण में स्थानीय श्रमिकों को बहुत बड़ा योगदान है। प्रतिभा सिंह ने जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को ईंधन की लकड़ी पर राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी बहाल करने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में लोगों की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें