फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: प्रतिभा सिंह बोलीं- कांग्रेस पूरी तरह तैयार, चारों सीटों पर दर्ज करेगी जीत

Sat, 16 Mar 2024 08:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

लोकसभा चुनाव की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा सिंह ने उम्मीद जाहिर की है कि चुनाव आयोग देश में निष्पक्ष चुनाव करवाने व अपनी सांविधानिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए बिना किसी भय व दबाव के निर्भिक मतदान करवाएगा। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस प्रदेश की चारों सीटों पर शानदार जीत हासिल करेगी। लोकसभा चुनाव की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा सिंह ने उम्मीद जाहिर की है कि चुनाव आयोग देश में निष्पक्ष चुनाव करवाने व अपनी सांविधानिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए बिना किसी भय व दबाव के निर्भिक मतदान करवाएगा। उधर, प्रदेश के छह विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रतिभा सिंह ने कहा कि मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। 18 मार्च को प्रस्तावित सुनवाई के बाद ही इस संदर्भ में कुछ कहा जा सकेगा। 

विज्ञापन

 


टिकटों और बागियों की वापसी पर हाईकमान लेगा फैसला : प्रतिभा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस लोकसभा और उपचुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों और छह विधानसभा क्षेत्रों में शानदार जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में टिकटों को लेकर जल्द ही दिल्ली जाकर हाईकमान के साथ रणनीति बनाई जाएगी। बागियों को पार्टी में वापस लेने की संभावनाओं पर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उपचुनाव को लेकर प्रतिभा सिंह ने कहा कि मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। 18 मार्च को प्रस्तावित सुनवाई के बाद ही इस संदर्भ में कुछ कहा जा सकेगा। हाईकमान को प्रदेश की राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया जाएगा।
 

भाजपा का खाली खजाना भरने की थी चुनावी बांड की नीति : कुलदीप राठौर
 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर ने चुनावी बांड के मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के खाली खजाने को भरने के लिए ही केंद्र सरकार ने चुनावी बांड की नीति लाई थी, जिसका अब भंडाफोड़ हो चुका है। चंदा दो और धंधा लो की नीति अब जनता के सामने आ गई है। कुलदीप राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार की चुनावी बांड की इस नीति से साफ हो गया है कि उन्हीं कंपनियों और व्यक्तियों को काम दिया है, जिन्होंने भाजपा को चुनावी बांड खरीदकर चंदा दिया। चुनावी बांड के जरिये कितना घालमेल हुआ है, यह सबके सामने आ गया है। देश की न्यायपालिका ने आदेश देकर चुनावी बांड में दिए गए चंदे के आंकड़े मांगे, जिसे जनता के सामने लाया गया। सर्वोच्च अदालत के इस फैसले से देश की जनता का न्याय पालिका पर विश्वास और बढ़ा है। राठौर ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र को प्रभावित करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

राठौर ने कुमारसैन में बस अड्डे के निर्माण, डिपो खोलने की घोषणा का किया स्वागत
बड़ी-बड़ी कंपनियों और उद्योगपतियों ने चुनावी बांड खरीदे। इसमें वे कंपनियां भी शामिल हैं जिनकी कार्यप्रणाली संदेह के घरे में है। कई कंपनियां ऐसी है जिन पर ईडी ने छापामारी की है। यह धन उगाही लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए की गई। चुनावी बांड से ध्यान भटकाने के लिए सीएए को लाया जा रहा है। उन्होंने भाजपा नेताओं को चुनौती दी कि यदि आरोप गलत हैं, तो वे खुले मंच पर चर्चा करने के लिए आएं। विधायक कुलदीप राठौर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कुमारसैन में बस अड्डे के निर्माण और सब डिपो खोलने की घोषणा करने पर आभार जताया है। ठियोग को जिला स्तरीय अस्पताल का दर्जा देने की घोषणा का क्षेत्र की जनता के हित में लिया फैसला करार दिया है। उन्होंने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक नंदलाल, मोहन लाल ब्राक्टा, हरीश जनारथा का भी आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें