फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव में जीत के बाद कुल्लू पहुंचीं प्रतिभा, बोलीं- केंद्र में उठाया जाएगा जलोड़ी, भुभू टनल का मुद्दा

Wed, 03 Nov 2021 06:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/मनाली

सार

 ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान में नवनिर्वाचित सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह लोगों के मुद्दों को प्रदेश और केंद्र सरकार के समक्ष रखेंगी। उन्होंने जीत के लिए जिले के देवी-देवताओं को नमन किया। कहा कि जिले के बाह्य सराज को जोड़ने वाली जलोड़ी टनल, हाईवे-305 तथा भुभू टनल का मामला केंद्र के समक्ष रखेंगी। 
विज्ञापन
कुल्लू में प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय उपचुनाव जीतने के बाद बुधवार को नवनिर्वाचित सांसद प्रतिभा सिंह कुल्लू के ढालपुर और मनाली पहुंचीं। उनका जगह-जगह ढोल-नगाड़ों और फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान में उन्होंने कहा कि वह लोगों के मुद्दों को प्रदेश और केंद्र सरकार के समक्ष रखेंगी। उन्होंने जीत के लिए जिले के देवी-देवताओं को नमन किया। कहा कि जिले के बाह्य सराज को जोड़ने वाली जलोड़ी टनल, हाईवे-305 तथा भुभू टनल का मामला केंद्र के समक्ष रखेंगी। भुंतर हवाई के विस्तारीकरण और हवाई उड़ानों की संख्या बढ़ाने का मामला भी उठाएंगी। कहा कि कुुुल्लू-मनाली पर्यटन हब है।

विज्ञापन


मनाली में पर्यटन को गति देने के लिए आधुनिक सुविधाओं की जरूरत है। कुल्लू-मनाली फोरलेन प्रभावितों को चार गुना मुआवजा मिले, यह मामला केंद्र से उठाया जाएगा। लोगों की समस्याएं दूर करने के लिए 24 घंटे तत्पर रहेंगी। प्रतिभा सिंह की झलक पाने के लिए बजौरा से कुल्लू और मनाली तक कांग्रेसियों में खासा जोश दिखा। मनाली में लोग चार घंटे तक उनका इंतजार करते रहे। मनाली के माल रोड पर कांग्रेसियों ने नाटी भी डाली। प्रतिभा ने मनाली ने ढुंगरी में माता हिडिंबा का आशीर्वाद लिया। उनके साथ विधायक विक्रमादित्य सिंह, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, बुद्धि सिंह ठाकुर, हरिचंद शर्मा, पूर्व विधायक रवि ठाकुर, देवेंद्र नेगी, अनुराग प्रार्थी, विद्या नेगी, नवीन तनवर, डीआर जोशी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें