फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: नितिन गडकरी से मिलीं सिंह प्रतिभा, खराब सड़कों और फोरलेन के लिए मांगा बजट

Tue, 19 Dec 2023 07:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से ट्रांसपोर्ट भवन में भेंट कर उनसे मंडी संसदीय क्षेत्र में फोरलेन से प्रभावित सड़कों के सुदृढ़ीकरण और इनके विस्तार के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को अतिरिक्त धन देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से ट्रांसपोर्ट भवन में भेंट कर उनसे मंडी संसदीय क्षेत्र में फोरलेन से प्रभावित सड़कों के सुदृढ़ीकरण और इनके विस्तार के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को अतिरिक्त धन देने का आग्रह किया। प्रतिभा सिंह ने इस संदर्भ में गडकरी को पत्र भी सौंपा। इसमें कहा गया है कि हाल ही में भारी बारिश और भूस्खलन से उनके संसदीय क्षेत्र मंडी में सड़कों को भारी नुकसान है।

विज्ञापन


विशेष तौर पर मंडी से कुल्लू राष्ट्रीय राज मार्ग भूस्खलन से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। इस सड़क के पुनर्निर्माण में तेजी लाने के लिए इसके वैकल्पिक मार्ग चैलचौक-गोहर-पंडोह सड़क के सुधार व चौड़ा करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने मंडी स्थित राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को 12 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है, इसे मंजूर किया जाना चाहिए। प्रतिभा सिंह ने मंडी-बजौरा-कुल्लू-मनाली सड़क वाया आईआईटी कमांद-कटिन्डी-कटौला सड़क के सुधार व विस्तारीकरण की आवश्यकता पर भी बल दिया।

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग थलौट मंडल का सड़क मरम्मत का 6 करोड़ राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के पास लंबित पड़ा है, इसे भी तुरंत जारी करवाया जाना चाहिए। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि पहाड़ी क्षेत्र होने के नाते यहां सड़के लोगों की जीवन रेखा है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से इन सड़कों का रखरखाव कर रही है। प्रदेश की वित्तीय स्थिति ठीक न होने के कारण आपदा से प्रभावित सड़को के सुधार के लिए केंद्रीय सहायता बहुत ही आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें