फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझ पर लगाए आरोप बेहद घटिया: प्रशांत भूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी में चल रहे सियासी घमासान पर प्रशांत भूषण ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने उस चिट्ठी का भी जिक्र किया जिसके लीक होने से खलबली मची हुई है। हिमाचल के धर्मशाला पहुंचे आप के वरिष्ठ नेता प्रशांत भूषण ने कहा कि दूसरी पार्टियों की तरह आम आदमी पार्टी में भी व्यक्ति विशेष तेजी से हावी हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना कहा कि व्यक्ति विशेष पार्टी के लिए बड़ा खतरा है। इसी खतरे को देखते हुए उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारिणी को पत्र लिखकर समय से आगाह होने को कहा था। इसमें कहा गया था कि यदि पार्टी के भीतर की वर्तमान स्थिति को नहीं बदला गया तो आम आदमी पार्टी भी दूसरी पार्टियों की तरह हो जाएगी।

मेरे उपर लगाए आरोप घटिया

प्रशांत भूषण ने कहा कि पार्टी के दूसरे नेता उन पर जो आरोप लगा रहे हैं वे बेहद घटिया हैं। मैं इन पर कोई जवाब नहीं देना चाहता। उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोपों से वह खुद काफी आहत हैं।

उन्होंने कहा कि वे सिर्फ पार्टी के भीतर पारदर्शिता, निष्पक्षता, जवाबदेही और लोकतांत्रिक व्यवस्‍था लाना चाहते थे ताकि पार्टी को फिर से उन मूल्यों पर वापस लाया जा सके जिस पर वह खड़ी हुई थी।

प्रशांत भूषण ने ये भी कहा कि पार्टी के भीतर एक व्यक्ति को सारे अधिकार दे देना सही नहीं है।
विज्ञापन

आप की बैठक में हिस्सा लेंगे भूषण

प्रशांत भूषण आज दिल्ली में होने वाली आम आदमी पार्टी की बैठक में भाग ले रहे हैं। वह सोमवार को पालमपुर के कंडवाड़ी में अपनी संभावना संस्था के परिसर में पहुंचे थे। मंगलवार को वह दिल्ली फिर से वापस लौट गए।

इन दिनों आम आदमी पार्टी के अंदर चल रहे गतिरोध के कारण प्रंशात भूषण और पार्टी के दूसरे नेता योगेंद्र यादव पर अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने की खबरें निकल रही हैं। लिहाजा, दिल्ली में होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए प्रशांत भूषण कंडवाड़ी से दिल्ली रवाना हो गए हैं।

हालांकि, कंडवाड़ी में उन्होंने मीडिया से दूरी बनाई रखी। सूत्र बताते हैं कि प्रशांत भूषण सोमवार को कंडवाड़ी में होली की छुट्टी मनाने आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें