फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के 3 साल: जावड़ेकर बोले- ये है हमारा नया मंत्र, हिमाचल में भी जीतेंगे

Sat, 27 May 2017 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते तीन साल के कार्यकाल से लोगों की आशा को विश्वास में बदला है। तीन साल में विपक्ष भ्रष्टाचार का एक भी आरोप सरकार पर नहीं लगा सका।
विज्ञापन


शुक्रवार को राजधानी शिमला में मीडिया से बातचीत में प्रकाश जावड़ेकर ने कहा साथ है, विश्वास है, हो रहा विकास है मोदी सरकार का नया मंत्र बन गया है। जावड़ेकर ने कहा कि हिमाचल में भी इसी मंत्र को लेकर भाजपा को जीत मिलेगी।

हिमाचल की जनता परिवर्तन के लिए तैयार है। प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार से छुटकारा पाना चाहती है। केंद्रीय मंत्री ने सरकार के तीन वर्ष को सफल बताते हुए कहा कि तीन साल पहले जनता ने नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट दिया था।
विज्ञापन


अब जो वोट भाजपा को मिल रहे हैं कि वह मोदी सरकार की ओर से किए गए कार्यों पर विश्वास जताकर दिए जा रहे हैं। जनता ने जो विश्वास मोदी सरकार पर जताया है, वही इस सरकार की सबसे बड़ी कमाई है। 

मोदी सरकार ने देशहित में लिए ये बड़े फैसले

मोदी सरकार ने तीन वर्ष में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है। साल 2022 तक देश में छह करोड़ लोगों को आवास सुविधा दी जाएगी।  सरकार गरीब, किसान और गांवों के लिए समर्पित सरकार है।

लोगों की ओर से जताए गए विश्वास के बाद प्रधानमंत्री ने जनता पर विश्वास जताते हुए सेल्फ अटेस्टेशन को शुरू किया है। सरकार ने सरकारी दफ्तरों से मुहर लगाकर होने वाली अटेस्टटेशन की ब्रिटिशकाल की प्रथा को समाप्त किया है। 

उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री होने के बावजूद दस सालों तक महंगाई ने जीना मुश्किल किया। भाजपा सरकार ने महंगाई को अब कम कर दिया है। लाल बत्ती की प्रथा को समाप्त कर सभी लोगों को एक समान कर दिया है।

भ्रष्टाचार मुक्त शासन देते हुए मोदी सरकार ने खनिज खाद्यान्नों की नीलामी शुरू की है। कोयले की नीलामी से मिलने वाला पैसा राज्यों को दिया जा रहा है। मोदी सरकार देश की तरक्की के लिए काम कर रही है। राज्यों को साथ लेकर जीएसटी लाया जा रहा है। देश की अर्थ व्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है।

हवाई सेवा से शिमला पहुंचे केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर शुक्रवार सुबह दिल्ली से हवाई जहाज में सफर कर शिमला पहुंचे। पीएम मोदी की ओर से बीते दिनों शुरू की गई उड़ान योजना में अब जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे में नियमित सेवाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

सरकार की लापरवाही की वजह से सीयू कैंपस बनाने में हो रही देरी

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने कहा कि केंद्र सरकार धर्मशाला और देहरा दोनों जगह केंद्रीय विश्वविद्यालय का कैंपस बनाने के लिए तैयार है। इसके लिए सैद्धांतिक मंजूरी भी दे दी गई है।

सीयू का काम हिमाचल सरकार की वजह से लटका है। प्रदेश सरकार ने केंद्र से पर्यावरण मंजूरी लेने के लिए अभी तक कैंपा फंड ही जमा नहीं कराया है। प्रदेश सरकार औपचारिकताएं पूरी करे तो केंद्र फौरन स्वीकृति दे देगा।

शुक्रवार को राजधानी शिमला पहुंचे केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री जावडे़कर ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की वजह से सीयू का कैंपस नहीं बन पा रहा है।

अगर कांग्रेस सरकार केंद्रीय विश्वविद्यालय का कैंपस बनाने में दिलचस्पी नहीं दिखाती है तो प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही इस काम को पूरा किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें