मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग व आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने शिमला के मुद्रण और लेखन सामग्री कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने विभाग की सभी शाखाओं का दौरा किया और तकनीकी शाखाओं में स्थापित मशीनों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कर्मचारी संगठनों की मांगों पर विचार करने का आश्वासन भी दिया।
मुद्रण व लेखन सामग्री नियंत्रक संदीप नेगी ने पुरानी मशीनों को बदलने और कर्मचारियों के खाली पदों को भरने की मांग की।