फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: प्रकाश चंद रेटका 76 वर्ष की उम्र में सातवीं बार बने समोली पंचायत के प्रधान, जानें पूरा मामला

Fri, 29 May 2026 10:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू।

सार

समोली पंचायत में 76 वर्ष की आयु में प्रकाश चंद रेटका सातवीं बार प्रधान निर्वाचित हुए हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी प्रकाश चंद रेटका ने भारी मतों से जीत हासिल की है।
विज्ञापन
प्रकाश चंद रेटका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला जिले के रोहडू की समोली पंचायत में 76 वर्ष की आयु में प्रकाश चंद रेटका सातवीं बार प्रधान निर्वाचित हुए हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी प्रकाश चंद रेटका ने भारी मतों से जीत हासिल की है। प्रकाश रेटका पहली बार वर्ष 1978 में समोली पंचायत के प्रधान निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वह लगातार वर्ष 2000 तक पंचायत के प्रधान रहे। इस दौरान उन्होंने लगातार 22 वर्षों तक बतौर प्रधान कार्य किया। इसके बाद वह वर्ष 2005 से 2010 तक और फिर वर्ष 2010 से 2015 तक दो बार पंचायत प्रधान निर्वाचित हुए। अब एक बार फिर 76 वर्ष की आयु में वह पंचायत प्रधान चुने गए हैं। गुरुवार को हुए पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में समोली पंचायत में भी वोट डाले गए। पंचायत प्रधान पद के लिए सीधा मुकाबला 76 वर्षीय प्रकाश रेटका और 35 वर्षीय विजय कुमार के बीच था। पंचायत में कुल 1,228 मत पड़े। प्रकाश चंद रेटका को 746 मत मिले, जबकि विजय कुमार को 478 वोट प्राप्त हुए। प्रकाश रेटका 268 मतों से विजयी रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन पदों पर लड़ा चुनाव, प्रधान उपप्रधान पर हार, बीडीसी का इंतजार

जुब्बल उपमंडल की जय पीढ़ी पंचायत प्रत्याशी पदों पर चुनाव लड़ा। इसमें उसे प्रधान और उपप्रधान पद पर हार का सामना करना पड़ा है। वहीं बीडीसी पद के लिए भी उसने चुनाव लड़ा है, जिसका परिणाम 31 मई को आएगा। जय पीढ़ी पंचायत में ईशान औक्टा प्रधान, उपप्रधान और बीडीसी पद के उम्मीदवार हैं। तीनों पदों के लिए उन्हें अलग-अलग चुनाव चिह्न मिले थे। प्रत्याशी ने तीनों सीटों के लिए एक ही अपील पत्र और प्रचार पोस्टर तैयार किया था। साथ ही लोगों से तीनों पदों पर जीत दिलाने की अपील भी की थी। एक साथ तीन अलग-अलग पदों पर किसी प्रत्याशी के चुनाव लड़ने का यह अनोखा मामला है। गुरुवार को पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान हुआ। जय पीढ़ी पंचायत में भी वोट डाले गए। ईशान औक्टा को प्रधान और उपप्रधान दोनों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। अब उन्हें बीडीसी सदस्य पद के परिणाम का इंतजार है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें