फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रज्ज्वल ने जेब खर्च से सीएम राहत कोष में दी मदद, लोगों से की ये अपील

Mon, 28 Aug 2023 12:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट (मंडी)

सार

इससे पहले भी प्रज्ज्वल कई बार पॉकेट मनी से इस तरह की मदद कर चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी अपनी सामर्थ्य के हिसाब से मदद करें।
विज्ञापन
एसडीएम स्वाति डोगरा के माध्यम से राहत कोष में राशि देते प्रज्ज्वल शर्मा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरच्छवाड़ पंचायत के पर्यावरण और समाजप्रेमी छात्र प्रज्ज्वल शर्मा ने पॉकेट मनी से आपदा प्रभावितों के लिए करीब 1100 रुपये सीएम राहत कोष को दिए हैं। प्रज्ज्वल ने एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में राशि भेजी। उसने कहा कि बरसात से लोगों का हुआ नुकसान देखकर उसे बहुत दुख हुआ है।

विज्ञापन


ऐसे में वह अपनी ओर से कुछ मदद करना चाहता था। उसने जेब खर्च के पैसे एकत्रित कर राहत कोष को दिए हैं ताकि यह नामात्र राशि किसी के काम आ सके। बता दें कि इससे पहले भी प्रज्ज्वल कई बार पॉकेट मनी से इस तरह की मदद कर चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी अपनी सामर्थ्य के हिसाब से मदद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें