फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नर्सिंग कॉलेज शुराला की प्राची के सिर सजा मिस फ्रेशर का ताज

विज्ञापन
शिमला नर्सींग कालेज में आयोजित फ्रैशर  पार्टी में   चुनी गई छात्राएं।स्त्रोत कालेज
विज्ञापन
कार्यक्रम में तनिक्षा रहीं प्रथम उपविजेता
विज्ञापन

उपचिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण भाटिया रहे मुख्य अतिथि
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नर्सिंग कॉलेज शुराला में नए प्रशिक्षुओं के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। कार्यक्रम में आईजीमएसी के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण भाटिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन


कार्यक्रम का विषय ब्लूम-फ्रेशर का अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में खिलना रहा। इसमें जीएनएम प्रथम वर्ष की प्राची मिस फ्रेशर चुनी गई। प्रथम उपविजेता जीएनएम प्रथम वर्ष की तनिक्षा चौहान, दूसरे स्थान पर बीएससी नर्सिंग की कृतिका रही। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रशिक्षुओं को नर्सिंग में कॅरिअर बनाने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि नर्सिंग एक ऐसा पेशा है जिसमें सेवा का मौका मिलता है। उन्होंने नर्सिंग क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान, कौशल विकास एवं नवीन तकनीकों के प्रति जागरूक रहने पर बल दिया। कॉलेज सचिव डॉ. किमी सूद और मोहित सूद ने विजेताओं को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने संस्थान के बारे में जानकारी दी। साथ ही प्लेसमेंट के बारे में भी बताया। इस मौके पर विजय लक्ष्मी, लीलावती चौहान, नरेंद्र शर्मा, सरोज और प्रबंधन निदेशक मोहित सूद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें