मंत्री ने बताया कि सौर ऊर्जा की पॉलिसी में भी बदलाव लाया जाएगा। इसके तहत यदि किसी ने 10 किलोवाट का प्रोजेक्ट लगाया है तो उसे उतनी ही क्षमता का रूफ टॉप सोलर पैनल लगाने की अनुमति मिल पाएगी।
यदि वह 10 किलोवाट से कम का उत्पादन करता है तो बिजली बोर्ड उससे चार्ज करेगा और यदि अधिक की करता है तो उसे बिजली मुफ्त मिलेगी और जो बिजली बचती जाएगी वह खाते में जुड़ती जाएगी।
आयुश शर्मा आज पहुंचेंगे मंडी
अपने बेटे एवं अभिनेता आयुष शर्मा के बारे में उन्होंने कहा कि वह 19 अक्तूबर को मंडी पहुंचेंगे। इस दौरान उनके साथ फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग भी आएंगे। 20 अक्तूबर को वह मंडी के विभिन्न स्कूलों में जाकर बच्चों के साथ अपने फिल्मी कॅरिअर के अनुभव साझा करेंगे। इसके अलावा वह स्कूली बच्चों के साथ स्वच्छता अभियान में भी भाग लेंगे।