न्यू शिमला सेक्टर चार, रझाणा और जुन्गा में आज पावर कट
शिमला। बिजली बोर्ड ने सर्दी का मौसम शुरू होते ही बिजली तार का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। वीरवार को जन्गा सब डिविजन के सेकिंड जुन्गा, एफएसएल, जुन्गा थर्ड, कायना, शारोटी, धलयाना, जुन्गा अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके अलावा न्यू शिमला के सेक्टर 4, गिल्ली घोष, रझाणा क्षेत्र में भी सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक वीरवार को बिजली सेवा बाधित रहेगी। बिजली बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि बिजली के पोल के नीचे से गाड़ी हटा लें ताकि गाड़ियों को कोई नुकसान न पहुंचे। इसके अलावा तवी मोड़, शैदंल, एडीआर कोर्ट चक्कर धार, गोयल मोटर, टोप गैर और आसपास के क्षेत्रों में भी वीरवार सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली सेवा बाधित रहेगी। बिजली बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि पोल के नीचे गाड़ी पार्क न करें और बिजली बोर्ड के कर्मचारियों का सहयोग करें।