फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पावर कट से राजधानी में गहरा सकता है जलसंकट

विज्ञापन
विज्ञापन
20 दिसंबर को 6 घंटे बंद रहेंगे पानी के पंप
विज्ञापन

गिरी और गुम्मा परियोजना से नहीं होगी पानी की आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर और आसपास के इलाकों में पानी की किल्लत हो सकती है। बिजली बोर्ड की ओर से 66 केवी जतोग–गुम्मा–सैंज–हुल्ली ट्रांसमिशन लाइन पर 20 दिसंबर को पावर कट लगाया जाएगा।
यह पावर कट सुबह 11:00 से शाम 5:00 बजे तक चलेगा। इस दौरान शहर को पानी सप्लाई करने वाले गिरि और गुम्मा के पंप नहीं चलेंगे। इन दोनों परियोजनाओं से शहर को करीब 40 एमएलडी के करीब पानी मिलता है। पंप न चलने के कारण शहर में पानी के लिए लोगों को परेशानी झेलनी होगी। बिजली बोर्ड के अनुसार यह शटडाउन सर्दियों से पहले जरूरी मेंटेनेंस के लिए लिया जा रहा है। इसमें बिजली लाइन के आसपास पेड़ों की कटाई और अन्य उपकरणों की मरम्मत की जानी है। सभी 66 केवी सब-स्टेशनों में भी रखरखाव का काम किया जाएगा। दूसरी ओर शिमला जल प्रबंध निगम लिमिटेड (एसजेपीएनएल) ने पंपिंग शेड्यूल पहले से तय करने को कहा है ताकि इस दौरान लोगों को ज्यादा परेशानी न हो। इसके अलावा शहरवासियों से भी कंपनी ने कहा है कि वह घरों में पानी का उचित भंडारण रखें। इससे पानी को लेकर उन्हें परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी शहर में पानी की राशनिंग चल रही है। ऐसे में लोगों ने कंपनी से मांग की है कि वह आने वाले दिन में अधिकांश इलाकों में पानी की सप्लाई दे दे ताकि कल लोगों को दिक्कतें पेश न आएं। शहर में इन दो परियोजनाओं में चलने वाले पंप सुबह करीब तीन घंटे 30 फीसदी क्षमता से ही चलते हैं। इस कारण भी कई पंप यहां पर बंद रहते हैं। ऐसे में पानी की पंपिंग कम होने से शहर को पर्याप्त क्षमता में पानी नहीं पहुंच पाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें