जितेंद्र को बेस्ट कीपर, पंकज को बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार मिला संवाद न्यूज एजेंसी
सुन्नी। कॉलेज ग्राउंड सुन्नी में 12 दिसंबर से चल रही कार्पोरेट स्टार क्रिकेट चैंपियनशिप का वीरवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर एसडीएम सुन्नी राजेश वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए शिमला पुलिस की टीम ने चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये की नकद राशि दी गई। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम उपविजेता रही जिसे ट्रॉफी और 25 हजार रुपये प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि ने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में खेलों की भूमिका को अहम बताया और डीपीआरएस फाउंडेशन से भविष्य में अन्य खेलों को भी बढ़ावा देने का आग्रह किया। बेस्ट कीपर का पुरस्कार जितेंद्र, बेस्ट गेंदबाज पंकज और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार विक्रम को मिला। बेस्ट अंपायर का सम्मान अनिल शर्मा और सुनील भारद्वाज को दिया गया। बेस्ट कमेंटेटर टेकचंद और उमेश वर्मा रहे, जबकि बेस्ट स्टेज सेक्रेटरी का पुरस्कार अमित कौंडल को प्रदान किया गया। नरेश ठाकुर रेवेन्यू डिपार्टमेंट शिमला को भी विशेष सम्मान दिया गया। डीपीआरएस फाउंडेशन के एमडी डॉ. सतीश मेहता ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किए। यह इस सत्र का चौथा सफल आयोजन था। इससे पहले अंडर-19, ओपन आयु वर्ग और 40 प्लस क्रिकेट चैंपियनशिप आयोजित की जा चुकी हैं। अंतिम आयोजन के रूप में 19 से 21 दिसंबर तक हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच गर्ल्स टी-20 सीरीज खेली जाएगी। फाउंडेशन की डायरेक्टर सीमा मेहता ने बताया कि पहली बार आयोजित इस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के लिए भोजन और रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की थी। संवाद