संजौली, समिट्री में आज और
रतनपुर में कल लगेगा पावर कट
शिमला। विद्युत उपमंडल संजौली के तहत 11 केवी संजौली बाजार फीडर में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 29 नवंबर को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान संजौली बाजार, नार्थ ओेक, पेट्रोल पंप, डिस्पेसरी, डिंगुधार, अपर समिट्री, लोअर समिट्री और छाजटा हाइट के इलाके में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
वहीं विद्युत उपमंडल धामी और ढली के तहत 30 नवंबर को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान अरलोट गांव, रतनपुर, जाबरी, बठमाणा, धलाया, दरगोट, कूल और शिशु केंद्र और फेयरलोन के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बोर्ड के सहायक अधिशासी अभियंता पीसी हरनोट ने यह जानकारी दी।