फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ागांव, फॉरेस्ट कालोनी समेत शहर के 31 इलाकों में आज रहेगा बिजली कट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव, फॉरेस्ट कालोनी समेत शहर के 31 इलाकों में आज रहेगा बिजली कट
विज्ञापन

शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड रविवार को शहर में मरम्मत कार्य करेगा। इस वजह से शिमला शहर के 31 इलाकों में बिजली आपूर्ति सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक बाधित रहेगी। बिजली बोर्ड के मुताबिक 33 केवी सब स्टेशन खलीनी के तहत न्यू शिमला, फॉरेस्ट कालोनी, कनलोग, बेनमोर, बड़ागांव, बेम्लोई, आलू पार्क, लोअर खलीनी और पालिका भवन में कट रहेगा।
विज्ञापन

11 केवी तारादेवी एचपी प्रेस के तहत संदल चक्कर, संचायका, आईएसबीटी और रिलायंस जियो में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा 11 केवी तारादेवी बैरियर के तहत हिमफेड बिल्डिंग ईएनसी बिल्डिंग, गवर्नमेंट प्रेस, जनता स्टोर, लोअर टुटीकंडी, रिड़का, पांजड़ी और आसपास के इलाकों में बिजली कट रहेगा। इसके अलावा 11 केवी भराड़ी और ईदगाह ओवरहेड के तहत लक्कड़ बाजार, स्नो व्यू, मोर्निंग व्यू, लोअर कैथू, अनाडेल, पुलिस लाइन कैथू, कोमली बैंक, लोअर बाजार, मालरोड, नार्थ व्यू, ग्रैंड होटल और आसपास के इलाकों में कट लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें