फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख कैश समेत पोस्टमास्टर गायब

Thu, 07 Jul 2016 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
आनी के खनाग डाकघर का पोस्टमास्टर दो लाख कैश के साथ गायब हो गया है। यह पैसा सामाजिक सुरक्षा पेंशन का है। मामला हिमाचल के कुल्‍लू जिले का है। पोस्टमास्टर हरीश बंजार के जिभी से लापता है। बंजार पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। डीएसपी आनी बलदेव ठाकुर ने बताया कि च्वाई पंचायत के धोगीधार निवासी हरीश कुमार पुत्र शंभू राम खनाग डाकघर में बतौर ब्रांच पोस्ट मास्टर कार्यरत है।
विज्ञापन


वह शनिवार को आनी के सब पोस्ट ऑफिस से पेंशन की करीब दो लाख राशि लेकर खनाग गया था। वह खनाग नहीं पहुंचा। हरीश अपने गांव के ही दोस्त भाग सिंह के साथ शनिवार को अपने ससुराल बंजार खंड के जीभी गया था।

वहां रात गुजारने के बाद सुबह करीब नौ बजे दोनों दोस्त मंडी की ओर रवाना हुए। इसके बाद वह बस स्टैंड से लापता हो गया। सोमवार और मंगलवार को खनाग में शाखा डाकघर में ताला जड़ा रहा तो ग्रामीण डाक सेवक ने आनी सब पोस्ट ऑफिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन में जुटी पुलिस

इसके बाद छानबीन शुरू हुई। इस बीच लापता हरीश कुमार के पिता शंभू राम ने गुमशुदगी का मामला आनी पुलिस थाना में दर्ज करवाया। इसी बीच परिजनों ने हरीश कुमार के साथ गए उसके दोस्त भाग सिंह से मोबाइल पर संपर्क किया तो भाग सिंह ने बताया कि मंडी बस स्टैंड तक वो दोनों साथ थे। लेकिन उसके बाद हरीश कहां गया उसे नहीं मालूम।

डीएसपी आनी बलदेव ठाकुर ने बताया कि हरीश बंजार के जिभी से लापता हुआ है। इसके चलते पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद मामला पुलिस थाना बंजार को स्थानांतरित कर दिया है।  पुलिस थाना बंजार के थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त मामला उनके पास आया है और लापता हरीश कुमार की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। उसके दोस्त भाग सिंह को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें