श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर चीफ पोस्टमास्टर मेजर जनरल एके शोरी ने पांवटा गुरुद्वारा साहिब पर डाक टिकट का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि पांवटा गुरुद्वारा देश-विदेश में विशेष महत्व रखता है।
हर वर्ष लाखों श्रद्धालु यहां पर माथा टेकने पहुंचते हैं। गुरु की नगरी पांवटा इतिहास समेटे हुए है। ऐतिहासिक स्थानीय गुरुद्वारा पर डाक टिकट जारी करना गौरव की बात है।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा के उपाध्यक्ष हरभजन सिंह, पूर्व नप अध्यक्ष ओंकार सिंह, प्रबंधक कुलवंत सिंह चौधरी व निवर्तमान नप उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह ने चीफ पोस्टमास्टर जनरल को इस मौके पर सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
गुरु ने यहां बिताए साढ़े चार साल- 10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने पांवटा में जीवन के करीब साढ़े 4 साल बिताए। विश्व के ऐसे विरले नगर है जिनकी गुरु जी ने खुद नींव रखी है। इसका लिखित इतिहास में भी वर्णन है।