फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पोर्टमोर कन्या पाठशाला की खिलाड़ियों ने जीते 19 मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
सानिया, इप्शिता, काव्यांशी और जन्नत का नेशनल के लिए चयन
विज्ञापन

छात्राओं ने अंडर-19 प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर शिमला की छात्राओं ने हाल ही में हुई खेल प्रतियोगिताओं में 19 स्वर्ण पदक जीते हैं। अंडर-19 जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चार खिलाड़ियों का नेशनल के लिए चयन हुआ है। इसमें विद्यालय की सानिया का बॉक्सिंग में और जूडो में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर इप्शिता का 52 किलोग्राम वर्ग में, काव्यांशी का 57 किलोग्राम वर्ग में और जन्नत का 63 किलोग्राम वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है। ऑल इंडिया रॉक क्लाइंबिंग कैंप पिथौरागढ़ में आकृति ने स्वर्ण पदक और अर्पिता शर्मा ने रजत पदक जीता है।
विज्ञापन


नेरवा, रोहड़ू, सुनी और भट्ठाकुफर में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में पोर्टमोर स्कूल की छात्राओं ने वाॅलीबाल, कबड्डी, खो-खो, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, जूडो, बैडमिंटन, हैंडबाल, बास्केटबाल और शतरंज में शानदार प्रदर्शन किया। ताइक्वांडो में सृष्टि, वैष्णवी, पलक, प्रियांशी और खुशी ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तर पर प्रवेश पाया। बैडमिंटन में कृतिका चंदेल, बास्केटबाल की दो और हैंडबॉल की तीन छात्राएं राज्य स्तर के लिए चयनित हुईं हैं। बॉक्सिंग में सानिया, प्रतिभा, सेजल और नव्या रोच ने स्वर्ण पदक जीते जबकि चेष्ठा और एंजल ने रजत पदक प्राप्त किए। जूडो में पलक, काव्यांशी, आकांक्षा, जन्नत, इप्शिता और सिमरन ने स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी पोर्टमोर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शास्त्रीय गायन में प्रथम, लोक नृत्य और एकल लोकगीत में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सैशा केप्रेट ने एक भारत श्रेष्ठ भारत कैंप मलोट पंजाब में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का स्वर्ण पदक जीता। प्रधानाचार्य राखी पंडित ने सभी विजेता छात्राओं और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धियां शिमला के लिए गौरव का विषय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें