फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हिमकेयर कार्ड बनवाने के लिए खुला पोर्टल, कार्धधारक नवीनीकरण भी करवा सकेंगे

Wed, 03 Jun 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh राजीव नैय्यर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

सरकार ने हिमकेयर योजना के तहत नए कार्ड बनवाने और पुराने कार्डों के नवीनीकरण के लिए पोर्टल खोल दिया है। 
विज्ञापन
हिमकेयर कार्ड बनवाने के लिए खुला पोर्टल। - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना के तहत नए कार्ड बनवाने और पुराने कार्डों के नवीनीकरण के लिए पोर्टल खोल दिया है। इस बार चूकने और पोर्टल बंद होने की सूरत में योजना के पात्र लाभार्थियों को दो माह का लंबा इंतजार करना होगा। सरकार के नए नियमों के अनुसार अब साल में चार बार ही हिमकेयर कार्ड बनेंगे और उनका नवीनीकरण किया जा सकता है। ऐसे में 30 जून तक नए हिमकेयर कार्ड बनवाने के साथ पुराने की वैधता समाप्त होने पर लाभार्थी नवीनीकरण करवा सकते हैं। योजना के पात्र लाभार्थियों को पोर्टल बंद होने के बाद सितंबर तक का इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन

1,11,548 हिमकेयर कार्डधारक

प्रदेश में 1 जनवरी 2025 से 2 जून 2026 तक 1,11,548 हिमकेयर कार्डधारक हैं। इनमें अधिकतर कार्ड का नवीनीकरण होना है। नियमों में किए बदलाव के अनुसार अब 30 जून तक पात्र लाभार्थी योजना का लाभ उठाने के लिए नया कार्ड बनवा सकते हैं या फिर पुराने का नवीनीकरण कर सकते हैं। सरकार ने हिमकेयर कार्ड बनवाने और नवीनीकरण के लिए साल में सिर्फ चार महीने तय किए हैं। लाभार्थी मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर में ही हिमकेयर योजना के लिए आवेदन या फिर नवीनीकरण कर सकते हैं। आयुष्मान भारत के जिला समन्वयक धर्मपाल राणा ने कहा कि सरकार के नए शेड्यूल के अनुसार 30 जून तक हिमकेयर कार्ड बनाने और नवीनीकरण की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन

किस जिले में कितने हैं कार्डधारक

बिलासपुर जिले में 10,145, चंबा में 5,258, हमीरपुर में 10,910, कांगड़ा में 24,428, किन्नौर में 1,651, कुल्लू में 6,340, लाहौल-स्पीति में 431, मंडी में 17,711, शिमला में 14,997, सिरमौर में 5,222, सोलन में 8,318, ऊना में 6,137 हिमकेयर कार्डधारक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें