फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौहारघाटी में 66 बीघा जमीन पर पकड़ी अफीम की अवैध खेती

Thu, 13 May 2021 05:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/द्रंग

सार

मंडी जिला पुलिस ने नशा माफिया पर फिर बड़ी कार्रवाई की है। चौहारघाटी में बड़े पैमाने पर पोस्त (अफीम की प्रारंभिक स्टेज) की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर दबिश देकर 66 बीघा से अधिक निजी और सरकारी भूमि में अवैध रूप से उगाए 15 लाख पोस्त के पौधे बरामद किए हैं। जिले में इतने बड़े पैमाने में नशे की खेती का यह पहला मामला है।
विज्ञापन
पोस्त की अवैध खेती का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी जिला पुलिस ने नशा माफिया पर फिर बड़ी कार्रवाई की है। चौहारघाटी में बड़े पैमाने पर पोस्त (अफीम की प्रारंभिक स्टेज) की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर दबिश देकर 66 बीघा से अधिक निजी और सरकारी भूमि में अवैध रूप से उगाए 15 लाख पोस्त के पौधे बरामद किए हैं। जिले में इतने बड़े पैमाने में नशे की खेती का यह पहला मामला है।

विज्ञापन

अफीम की अवैध खेती न केवल निजी बल्कि सरकारी भूमि पर भी लहलहा रही थी। पधर पुलिस ने चौहारघाटी की तरस्वाण पंचायत में बड़े पैमाने पर हुई अवैध खेती की भनक लगते ही कार्रवाई की है। साढ़े पांच घंटे पैदल सफर तय करने के बाद लगभग 17 घंटे तक चले इस सर्च अभियान में 66 बीघा से अधिक निजी और सरकारी रकबे में 15 लाख पोस्त के पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने राजस्व विभाग की टीम और पंचायत प्रधान के साथ इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसडीपीओ पधर लोकेंद्र नेगी कर रहे हैं। पोस्त की खेती को नष्ट करने के लिए चार टीमें भेजी गई हैं। इस अवैध खेती के तार अफगानिस्तान से भी जुड़े हो सकते हैं। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि चौहारघाटी में पोस्त की अवैध खेती का अब तक का यह सबसे बड़ा मामला है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कहीं भी इस तरह की अवैध खेती की गई है तो इसकी जानकारी मोबाइल नंबर 9317221001 पर साझा करें। सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें