फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कंडा जेल के निर्धन कैदियों को मिलेगी वित्तीय सहायता, बैठक में हुआ मंथन

Tue, 09 Jan 2024 02:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि जिला प्रशासन निर्धन कैदियों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उनके कौशल विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है ताकि वे आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर हो सके 
विज्ञापन
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने मंगलवार को कार्यालय कक्ष में निर्धन कैदियों को आदर्श जेल कंडा में वित्तीय सहायता प्रदान करने के संदर्भ में बैठक की। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन निर्धन कैदियों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन


उनके कौशल विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है ताकि वे आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर हो सके और स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सक्षम बन सके। उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन निर्धन कैदियों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने में सहायता करता है ताकि उन्हें वित्तीय असमानता का सामना न करना पड़े।

उपायुक्त ने बताया कि समय-समय पर जेल प्रशासन कैदियों को उनके अधिकारों के प्रति शिविरों के माध्यम से जागरूक करता है और उनके साथ परस्पर संवाद स्थापित किया जाता है। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, सहायक आयुक्त डॉ. पूनम बंसल, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें