नाटकीय घटनाक्रम के बाद 17 पार्षदों वाले सोलन नगर निगम में आखिरकार कांग्रेस ने बाजी मारते हुए मेयर और डिप्टी मेयर पद पर कब्जा कर लिया। कांग्रेस पार्षद पूनम ग्रोवर को मेयर और राजीव कौड़ा को डिप्टी मेयर चुना गया। पूनम ने 17 में से नौ वोट हासिल किए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि पूनम ग्रोवर पहले ढाई वर्ष और उसके बाद सरदार सिंह ठाकुर अगले ढाई वर्ष तक महापौर होंगे, जबकि उपमहापौर पर फैसला बाद में लिया जाएगा।

विज्ञापन
पहली बार सोलन नगर निगम बना है। यहां चुनाव में पसीना बहाने के बावजूद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और चुनाव प्रभारी रहे भाजपा विधायक डॉ. राजीव बिंदल का जादू नहीं चल सका। भाजपा क्रॉस वोटिंग के दम पर दोनों पदों पर कब्जा करने की फिराक में थी, लेकिन कांग्रेस ने अपने नौ पार्षदों को एकजुट रखकर सत्तारूढ़ राजनीतिक दल को करारा झटका दिया है।
बीते मंगलवार को कांग्रेस के नौ पार्षदों को शपथ दिलाई थी, जबकि भाजपा पार्षद शपथ समारोह में नहीं पहुंचे थे, जिस कारण मेयर और उपमेयर का उस दिन चुनाव नहीं हो सका था। चर्चा थी कि भाजपा दोनों पद पाने के लिए क्रास वोटिंग करवा सकती है। इसलिए कांग्रेस अपने सभी नौ पार्षदों को शिमला के शोघी में एक रिसॉर्ट में ले आई थी, ताकि भाजपा उन तक न पहुंच सके। शुक्रवार को भाजपा पार्षदों को भी शपथ दिलाई, जिसके बाद महापौर और उप महापौर का चुनाव किया गया।
विज्ञापन
उधर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि सोलन नगर निगम पर कब्जा करने के लिए भाजपा ने हर हथकंडा अपनाया। आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्षदों को अपने पाले में करने के लिए लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों का ऑफर दिया गया। इसका वह समय आने पर खुलासा करेंगे।
भाजपा ने निर्दलीय पार्षद को ही बना दिया मेयर पद के लिए उम्मीदवार
सोलन नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर पद पर कब्जा करने का भाजपा का आखिरी दांव भी फेल हो गया। भाजपा ने अपने सात पार्षद होने के बावजूद मेयर पद के लिए एकमात्र जीते निर्दलीय पार्षद मनीष सोपाल को अपना उम्मीदवार बना दिया, लेकिन कांग्रेस पार्षद पूनम ग्रोवर ने नौ वोट हासिल कर मेयर पद पर कब्जा कर लिया। 17 पार्षदों वाले सोलन नगर निगम में कांग्रेस के नौ, भाजपा के सात और एक निर्दलीय पार्षद की जीत हुई थी।