फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बार कांस्टेबल बनने से चूकीं, अब पूनम बनी सब इंस्पेक्टर

Tue, 09 Apr 2019 10:50 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतौन (सिरमौर)
विज्ञापन
पूनम पुंडीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र की दुगाना पंचायत की 25 वर्षीय पूनम पुंडीर ने सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान पाया है। दो बार कांस्टेबल भर्ती के साक्षात्कार में चूकने के बाद भी उनके कदम नहीं डगमगाए।  सिविल परीक्षा की तैयारियों में जुटी रहीं।

विज्ञापन


प्रदेश में एसआई के 13 पदों के लिए खुली भर्ती के लिए मई 2018 में परीक्षा ली गई थी। इसमें 12 लड़कों ने और एक लड़की पूनम ने परीक्षा पास की है। बलबीर सिंह के घर में जन्मीं पूनम पांच बहनें और दो भाई हैं। एक भाई पुलिस में सेवाएं दे रहा है। पिता बलबीर सिंह लोक निर्माण विभाग में बेलदार हैं। पूनम ने 12वीं की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा से की।

Trending Videos
विज्ञापन

12वीं में 81 फीसदी अंक हासिल किए। उन्हें केंद्र सरकार की संस्था इंस्पायर की ओर से स्नातक की पढ़ाई के लिए 80 हजार सालाना की स्कॉलरशिप भी मिली। 2014 में विज्ञान संकाय में स्नातक की पढ़ाई कर रहीं पूनम ने पुलिस में नौकरी करने के लिए तैयारी शुरू की।

2015 और 2016 में कांस्टेबल की परीक्षा पास की। साक्षात्कार में हर बार एक-दो अंक से पिछड़ जाती थी। इसके बाद उन्होंने एमएससी की पढ़ाई बीच में छोड़ दी और सिविल परीक्षा की तैयारी करने लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें