फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक और आईटीआई की परीक्षाएं एक माह पहले होंगी, शेड्यूल में फेरबदल

Wed, 24 Jul 2019 11:14 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड की बीओडी बैठक में पॉलीटेक्निक और आईटीआई की सेमेस्टर परीक्षाओं के शेड्यूल में फेरबदल किया है। नए शेड्यूल के अनुसार सेमेस्टर परीक्षाएं एक माह पहले होंगी।

विज्ञापन


नए शेड्यूल के अनुसार पॉलीटेक्निक के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर के बजाय नवंबर, जबकि आईटीआई की जनवरी के बजाय दिसंबर में परीक्षाएं होंगी। वहीं, पॉलीटेक्निक के दूसरे सेमेस्टर की जून में होने वाली परीक्षाएं अब मई, जबकि आईटीआई की जुलाई में होने वाली परीक्षाएं जून में हुआ करेंगी।

इसके अलावा साल 2007 और 2012 स्कीम के तहत फेल परीक्षार्थियों को एक गोल्डन चांस देने का फैसला भी लिया गया है। बोर्ड के इस फैसले से प्रदेश के करीब 1000 परीक्षार्थियों को पॉलीटेक्निक डिप्लोमा हासिल करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार की अध्यक्षता में बोर्ड की 55वीं बैठक हुई। बैठक में जहां साल 2019-20 के लिए 41 करोड़ 10 लाख 43 हजार रुपये का बजट पास किया, वहीं साल 2017-18 और 2018-19 की वार्षिक प्रशासनिक रिपोर्ट को भी सहमति मिली। 

विज्ञापन

उद्योगों की मांग के अनुसार तैयार होंगे प्रशिक्षु : मनोज

तकनीकी शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि उद्योगों की मांग के अनुसार प्रशिक्षु तैयार होंगे। ऐसे में पॉलीटेक्निक की 2017 योजना के तहत पंजीकृत प्रशिक्षुओं के पांचवें और छठे सेमेस्टर के पाठ्यक्रम में फेरबदल किया है। एनआईटीटीटी (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर ट्रेनिंग एडं रिसर्च) ने पॉलीटेक्निक के लिए पाठ्यक्रम तैयार किया है।

गोल्डन चांस से बचेंगे तीन साल: सुनील
बोर्ड सचिव सुनील वर्मा ने बताया कि साल 2007 और 2012 की योजना वाले फेल प्रशिक्षुओं को मिले गोल्डन चांस से करीब 1000 प्रशिक्षुओं को अपना पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पूरा करने में सहायता मिलेगी। यह परीक्षार्थी दिसंबर में परीक्षा दे सकते हैं। पुराने शेड्यूल और फीस के अनुसार आवेदन किया जा सकता है। इससे प्रशिक्षुओं के तीन साल बचेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें