महाजन ने कहा कि इससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि कांग्रेस के मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जिस प्रकार की टिप्पणी की, उससे भारतीय सेना के पराक्रम पर अनावश्यक सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि देश की सेनाओं ने आतंकवाद के विरुद्ध अपनी प्रतिबद्धता और क्षमता का परिचय दिया है। ऐसे संवेदनशील विषयों पर बोलते समय एक मंत्री को तथ्यों और राष्ट्रीय सुरक्षा की गंभीरता का ध्यान रखना चाहिए। हर्ष महाजन ने कहा कि जगत सिंह नेगी को अपने बयान पर स्पष्टीकरण देना चाहिए और भारतीय सशस्त्र बलों के संबंध में प्रयुक्त अनुचित शब्दों के लिए सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करना चाहिए।