फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: विधानसभा परिसर में सरकार के खिलाफ गरजे भाजपा विधायक, महिलाओं को 72,000 देने की उठाई मांग

Thu, 19 Nov 2026 11:53 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)।

सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में विपक्षी भाजपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस सरकार की ओर से महिलाओं को 1500-1500 देने की गारंटी को पूरा करने की मांग रखी। 
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ गरजे भाजपा विधायक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भाजपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में विपक्षी भाजपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान विपक्ष ने कांग्रेस सरकार की ओर से महिलाओं को 1500-1500 देने की गारंटी को पूरा करने की मांग रखी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अब चार साल बीत चुके हैं और यह राशि 72,000 के आसपास पहुंच गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार को अब महिलाओं को यह पूरी बकाया राशि एक साथ देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इसी मांग को लेकर जोरावर स्टेडियम में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुई हैं। ये महिलाएं प्रदेश सरकार से 72 हजार रुपये की पूरी राशि एक साथ जारी करने की मांग कर रही हैं। नेता प्रतिपक्ष ने स्पष्ट किया कि वे इन महिलाओं की मांगों का पूर्ण समर्थन करते हैं।

विज्ञापन


 
Trending Videos

क्या है गारंटी 
प्रदेश कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को हर महीने 1500-1500 रुपये देने की गारंटी दी थी। भाजपा विधायकों के अनुसार, चार साल बीत जाने के बाद यह कुल राशि 72000 रुपये हो गई है। विधायकों ने सरकार पर इस वादे को पूरा न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार को अब यह पूरी देनदारी चुकानी चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा ने महिलाओं के प्रदर्शन का किया समर्थन
नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि गुरुवार जोरावर स्टेडियम में महिलाएं इकट्ठा हुई हैं। वे प्रदेश सरकार से अपनी बकाया राशि एक साथ देने की मांग कर रही हैं। नेता प्रतिपक्ष ने इन महिलाओं की मांग को उचित ठहराया। उन्होंने सरकार से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें